• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नतीजे जो भी हों, कांग्रेस ही असली विजेता : गहलोत

Congress is the real winner said ashok Gehlot - Ahmedabad News in Hindi

अहमदाबाद| गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव की विजेता है, फिर चाहे वह राज्य में भाजपा को हराने में कामयाब नहीं भी रहे। गहलोत ने कहा, "भाजपा (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने भावात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ा। मोदी ने मतदाताओं से कहा कि वह गुजरात के बेटे हैं। उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।" उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "लेकिन कांग्रेस ने वास्तविक चुनाव अभियान किया और किसानों, दलितों, जनजातियों और व्यापारियों से संबंधित मुद्दों पर बात की। हमने लोगों से बात करने के बाद गुजरात के लोगों के लिए अपने घोषणापत्र को औपचारिक रूप दिया।" यह पूछे जाने पर कि क्या गुजरात में जीत या हार का श्रेय पार्टी के नए अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया जाएगा? इसके जवाब में गहलोत ने कहा कि यह काल्पनिक सवाल है।
उन्होंने कहा, "काल्पनिक बाते नहीं करें। जो भी चुनाव परिणाम होंगे, कांग्रेस और राहुल गांधी ही असली विजेता हैं।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress is the real winner said ashok Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat election result live, गुजरात रिजल्ट, congress is the real winner, congress, bjp won gujarat, ashok gehlot, rahul gandhi, pm modi, gujarat assembly election result 2017, himachal election result 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmedabad news, ahmedabad news in hindi, real time ahmedabad city news, real time news, ahmedabad news khas khabar, ahmedabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved