गुजरात हाई कोर्ट ने सिविल जज के के रिक्त पडे 124 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर योग्य उम्मीदवार 01 फरवरी 2019 से 01 मार्च 2019 तक आवेदन कर सकते है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पद का नाम व पदों की संख्या।
पद का नाम : सिविल जज।
पदों की संख्या : 124 कुल पद।
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास भारत में कानून द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री होनी चाहिए और ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक सिविल और/या आपराधिक क्षेत्राधिकार के न्यायालयों में एक वकील के रूप में अभ्यास का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार, जिन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2009-2010 और उसके बाद से कानून में डिग्री उत्तीर्ण की है, को भी ऑल इंडिया बार परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए, ताकि उन्हें प्रैक्टिसिंग एडवोकेट के रूप में माना जा सके।
किसी सरकारी संस्थान या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी किए गए कंप्यूटर एप्लीकेशन/ऑपरेशन के बेसिक नॉलेज सर्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर देखें।
आयु सीमा : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://drive.google.com/file/d/1eBzqGM1xyrdZDxeqQN8C-7tMb_XeyQO7/view
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सोमवार से 10वीं की परीक्षा शुरू
खेल-खेल में बच्चा बोलेगा फर्राटेदार अंग्रेजी, इंस्टिट्यूट की नहीं है जरूरत पेरेंट्स करें ये काम
उच्च शिक्षा हासिल करने में होनहार छात्रों को नहीं होगी परेशानी : चंपई सोरेन
Daily Horoscope