• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रों को शारीरिक दंड देने के आरोप में गोवा के शिक्षक के खिलाफ जांच

Probe against Goa teacher for corporal punishment on students - Panaji News in Hindi

पणजी। गोवा शिक्षा विभाग ने एक शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू की है, जिसने कथित तौर पर 43 छात्रों को शारीरिक दंड दिया था। इसमें कुछ बेहोश हो गए थे और एक को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिक्षा निदेशक शैलेश झिंगाडे ने आईएएनएस को बताया कि घटना शुक्रवार सुबह हुई और विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। झिंगाडे ने कहा, अब तक हमें जो पता चला है कि ये छात्र कक्षा सात के थे और शिक्षक के अनुपस्थित रहने के कारण शोर कर रहे थे। जिस संविदा शिक्षक ने उन्हें कथित रूप से शारीरिक दंड दिया था, वह बगल की कक्षा नौ में पढ़ा रहा था, जो शोर के कारण परेशान हो गया था। उन्होंने कहा कि कक्षा सात के छात्रों को कहा गया कि वे सुबह वॉलीबॉल कोर्ट का चक्कर लगाएं।
झिंगाडे ने कहा, जब वे दौड़ रहे थे तो कक्षा 9 के छात्रों ने उन पर नजर रखी। उनमें से एक छात्र ने सांस फूलने की शिकायत की और जल्द ही उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई।
हमने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई करने को कहेंगे।
झिंगाड़े के मुताबिक, शुक्रवार को चार शिक्षक अनुपस्थित थे और हेडमास्टर भी क्लास ले रहे थे।
सूत्रों ने कहा कि घटना के बारे में पता चलने के बाद माता-पिता स्कूल पहुंचे और छात्रों को दिए गए शारीरिक दंड के बारे में प्रबंधन से पूछताछ की।
शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, 43 में से 15 छात्र आज (शनिवार) अनुपस्थित हैं। मध्य क्षेत्र के उप निदेशक इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Probe against Goa teacher for corporal punishment on students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panaji, goa education department, investigation started against the teacher, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved