• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में अनुमान लगाना गलत बात : भाजपा

Not correct to speculate on Parrikar health: BJP - Panaji News in Hindi

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के  स्वास्थ्य के बारे में अनुमान लगाना सही बात नहीं है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, 15 फरवरी को सार्वजनिक उपस्थिति के बाद पर्रिकर को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका हल्के अग्नाशयशोथ, पानी की कमी और निम्न रक्तचाप का उपचार किया जा रहा है।

15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पहली बार पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गोवा भाजपा इकाई के महासचिव सदानंद शेट तांवड़े ने कहा, ‘‘जब हम उनसे मिले, हमने संगठनात्मक मुद्दों के बारे में बात की। वह सामान्य दिनों के तरह फाइलें चेक कर रहे हैं, लेकिन लोगों से नहीं मिल रहे हैं क्योंकि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अटकलों में शामिल नहीं हो सकते। यह ठीक नहीं है। उनकी निजी जिंदगी के बारे में नहीं पूछा जाना चाहिए, यह गलत बात है।’’ रविवार को प्रेस वार्ता में मौजूद गोवा भाजपा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि यह केवल गोवा में सभी समुदायों की प्रार्थनाओं और चिकित्सकों के उपचार से हुआ कि मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए 22 फरवरी को वापस लौट सके और राज्य विधानसभा में वार्षिक बजट पेश किया।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘जब वह मुंबई में भर्ती हुए थे, उस वक्त गोवा में मुस्लिमों, हिंदुओं और इसाईयों ने उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। उनकी प्रार्थनाओं और चिकित्सकों के प्रयास से वह 22 फरवरी को गोवा आए और सदन में बजट पेश कर सके।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Not correct to speculate on Parrikar health: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party, bjp, bjp goa unit, goa, goa chief minister, manohar parrikar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved