• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: मुख्य आरोपी दोनों भाई फुकेट फरार, पुलिस ने इंटरपोल से मांगी मदद

Goa Nightclub Fire: Main Accused Brothers Flee to Phuket, Police Seek Interpols Help - Panaji News in Hindi

पणजी। गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा घटना के तुरंत बाद देश से फरार हो गए। आधी रात को हुए अग्निकांड में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिलते ही दोनों आरोपी भाई दिल्ली से निकलकर सीधे मुंबई पहुंचे और वहां से 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6ई 1073 से फुकेट रवाना हो गए। गोवा पुलिस जब एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों को कस्टडी में लेने के लिए दिल्ली पहुंची, तब तक वे घर छोड़ चुके थे। पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की, लेकिन कोई नहीं मिला, जिसके बाद कानून के अनुरूप एक नोटिस उनके घर पर चिपका दिया गया। गोवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 दिसंबर की शाम तक दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया। पुलिस ने जब मुंबई में इमिग्रेशन विभाग से संपर्क किया, तो यह हैरान करने वाली जानकारी सामने आई कि दोनों आरोपी घटना के कुछ घंटों बाद ही देश छोड़ चुके थे। इमिग्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार दोनों भाई सुबह 5:30 बजे फुकेट के लिए उड़ान भर चुके थे।
फिलहाल, गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को पकड़ने के लिए सीबीआई के इंटरपोल डिवीजन से आधिकारिक रूप से सहायता मांगी है। इंटरनेशनल नोटिस के माध्यम से फुकेट में उनकी लोकेशन ट्रैक कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस बीच, गोवा पुलिस ने आरोपी भारत कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाया गया है ताकि उससे आगे पूछताछ की जा सके।
अग्निकांड में मारे गए सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। गोवा पुलिस ने कहा है कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goa Nightclub Fire: Main Accused Brothers Flee to Phuket, Police Seek Interpols Help
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panaji, goa, nightclub fire, main accused, gaurav luthra, saurabh luthra, absconding, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved