पणजी। गोवा में एक शख्स ने अपनी 20 साल की बेटी को इस बात के लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसका संबंध एक ऐसे युवक से था जो पिता को पसंद नहीं था। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उत्तरी गोवा के सैंक्विलेम के निवासी आरोपी पिता 46 वर्षीय सुनील कुमार राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिचोलिम पुलिस स्टेशन के एसएचओ महेश गडेकर ने कहा, आरोपी गुस्से में था कि उसकी बेटी का एक लड़के से अफेयर था। उसने गुरुवार दोपहर को कई बार उसके सिर पर क्रिकेट के स्टंप से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को लड़की की मौत के बाद इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस भी जोड़ दिया।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope