• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोवा हादसा : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि का ऐलान

Goa accident : President and Prime Minister express grief, announce ex-gratia - Panaji News in Hindi

पणजी। गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के प्रति अनुग्रह राशि का ऐलान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "नॉर्थ गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।" प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। पीएमओ के अधिकारी ने 'एक्स' हैंडल से पोस्ट कर लिखा, "गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।"
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दे रही है।"
आग की घटना नॉर्थ गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन में हुई। गोवा पुलिस ने बताया कि हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट होने की पुष्टि हुई है और 14 स्टाफ मेंबर थे। 7 लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। छह लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की जांच चल रही है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goa accident : President and Prime Minister express grief, announce ex-gratia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goa accident, president, prime minister, express, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved