पणजी। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक दिगंबर कामत ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दो साल में तीन बार तोड़े जाने के बाद गोवा कांग्रेस के अभी भी बहाल होने की उम्मीद है। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ पांच विधायक बचे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में बुधवार को 17 कांग्रेस विधायकों में से 10 ने पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के पांच विधायकों में से चार पूर्व में मुख्यमंत्री रहे हैं। गोवा विधानसभा का सत्र 15 जुलाई से शुरू हो रहा है।
वर्ष 2017 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों के बाद से 13 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस तरह से भाजपा की संख्या 13 से 27 हो गई है। दल-बदल के बारे में पूछे जाने पर कामत ने आईएएनएस से कहा कि अगर विपक्ष का नेता खुद पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल होता है तो मैं क्या कह सकता हूं।
महाराष्ट्र संकट : सीएम उद्धव ठाकरे का एक्शन, 9 बागी मंत्रियों से विभाग छीने
विहिप ने 2024 के लिए अपने एजेंडे का किया ऐलान, करोड़ से ज्यादा लोगों को जोड़ने की तैयारी
वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारे पर किया गया हमला : कांग्रेस
Daily Horoscope