पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को डॉक्टरों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार को यह जानकारी दी गई। नई दिल्ली स्थित एम्स से आग्नाशय कैंसर का इलाज करा रहे पर्रिकर रविवार को अचानक डिस्चार्ज होकर गोवा आ गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। उन्होंने सोमवार सुबह अपने परिजनों से बात की। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। पर्रिकर को 15 सितम्बर को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह पिछले सात महीनों से गोवा, मुंबई, न्यूयॉर्क और अब नई दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope