पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को कहा कि अयोध्या मामले पर न्यायपालिका को जल्द फैसले के करोड़ों भारतीयों के आग्रह को समझना चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या के बारे में सभी लोग जानते हैं कि न केवल एक विशेष राजनीतिक दल, इस मामले में भाजपा, बल्कि करोड़ों भारतीयों का मानना है कि न्यायपालिका को लोगों की जल्द फैसला की भावना को समझना चाहिए।’’
विनय सहस्त्रबुद्धे की यह टिप्पणी रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर 26 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय की नई गठित पीठ द्वारा मामले की सुनवाई को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर आई है।
(आईएएनएस)
केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर नई याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope