गोवा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गोवा में कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ अगले तीन वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार किया है।
शाह ने कहा कि इस अभियान के चार प्रमुख स्तंभ होंगे- इंटेलिजेंस एवं ऑपरेशन आधारित प्रवर्तन, प्रीकर्सर व सिंथेटिक ड्रग्स पर नियंत्रण, डिमांड एवं हार्म रिडक्शन तथा क्षमता निर्माण एवं समन्वय। जब प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कमान संभाली, उस समय भारत के सामने आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियां थीं। इनमें जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद, नक्सलवाद तथा पूर्वोत्तर में सक्रिय विभिन्न हथियारबंद गुट प्रमुख थे। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में बम धमाकों जैसी घटनाएं भी चुनौती बनी हुई थी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2019 से अब तक आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अलगाववाद की भावना में कमी आई है और आतंकवाद पर भी प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने की कोशिश की गई है। जम्मू-कश्मीर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और वहां के लोगों तथा देश के बाकी हिस्सों के बीच की दूरी कम करने के प्रयास किए गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पांच दशक पुरानी नक्सलवाद की समस्या अब समाप्ति की ओर है। जिन लोगों ने तिरुपति से पशुपतिनाथ तक ‘रेड कॉरिडोर’ बनाने का सपना देखा था, उनमें से कई लोगों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है और मुख्यधारा में लौटने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पूर्वोत्तर में भी लगभग 10,000 युवाओं ने हथियार छोड़े हैं। केंद्र सरकार ने विभिन्न संगठनों के साथ 14 से अधिक समझौते किए हैं और पूर्वोत्तर अब विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अमित शाह ने कहा कि 2019 से जुलाई 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों का प्रत्यर्पण कर उन्हें भारत की अदालतों के समक्ष लाया गया है। पिछले तीन वर्षों में 401 रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए जबकि जुलाई 2026 तक 182 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ‘भारतपोल’ के माध्यम से 14 से अधिक एजेंसियों को जोड़ा गया है। वर्ष 2019 से 2026 तक लगभग 17,874 करोड़ रुपए की संपत्तियां भगोड़े अपराधियों से संबंधित मामलों में सील की गई हैं। नए आपराधिक कानूनों और नई न्याय संहिताओं के जरिए भी भगोड़े अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि सीबीआई, विदेश मंत्रालय और इंटरपोल भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने का काम करेंगे। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट और बैंकिंग सिस्टम पैसों के लेनदेन का पता लगाने का काम करेंगे। प्रत्येक एजेंसी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं और उन्हें पूरा करने के लिए तिमाही समय सीमा भी तय की गई है।
उन्होंने कहा कि नशे की लत से जूझ रहे युवाओं के पुनर्वास के लिए ‘मानस हेल्पलाइन' (1933) शुरू की गई है। इसके साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कैडर का पुनर्गठन किया गया है। निदान पोर्टल के माध्यम से नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधियों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया गया है। सीसीटीएनएस डेटा और इंटीग्रेटेड डेटा फ्यूजन का इस्तेमाल करते हुए ड्रग्स के हॉटस्पॉट, अपराध के तौर-तरीकों और जब्ती की घटनाओं का देशव्यापी डेटा आधारित नक्शा तैयार किया गया है। सरकार ने ड्रग्स नेटवर्क की जांच के लिए ‘नीचे से ऊपर’ और ‘ऊपर से नीचे’ दोनों तरीकों को अपनाया है। यदि ड्रग्स का छोटा पैकेट भी बरामद होता है, तो उसके स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जाती है। वहीं, सीमा पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़े जाने पर उसके स्रोत से लेकर अंतिम उपभोक्ता तक पूरे नेटवर्क की जांच की जाती है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। नशीले पदार्थों का कारोबार आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद करता है। इसके अलावा ड्रग्स के कारोबार से अर्जित काले धन का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने में भी किया जाता है, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में ‘नार्को-टेरर’ मॉड्यूल को बढ़ावा मिलता है। वर्ष 2019 से सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें सिस्टम में बदलाव, ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ना, वित्तीय कड़ियों पर कार्रवाई और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को इससे बाहर निकालने के लिए सहायता प्रदान करना शामिल है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान जब्त किए गए ड्रग्स के विनष्टीकरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2004-14 के दौरान 3.36 लाख किलोग्राम ड्रग्स नष्ट किए गए थे जबकि 2014-26 के दौरान 48.68 लाख किलोग्राम ड्रग्स नष्ट किए गए।
उन्होंने बताया कि 2004 से 2014 के बीच 26 लाख किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए गए थे जबकि 2014-26 के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 1.19 करोड़ किलोग्राम हो गया। मोदी सरकार के दौरान जब्त किए गए ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1.89 लाख करोड़ रुपए रही जबकि 2004-14 के दौरान यह आंकड़ा करीब 40 हजार करोड़ रुपए था।
--आईएएनएस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को किया रिहा, जंतर-मंतर पर जाते समय किया था डिटेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope