• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

8.7 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ इजरायली नागरिक गिरफ्तार

Israeli citizen arrested with drugs worth Rs 8.7 lakh - Panaji News in Hindi

पणजी। गोवा पुलिस ने शनिवार को 8.7 लाख रुपये की नशीली दवाएं रखने के आरोप में एक इजरायली नागरिक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अक्षत कौशल ने बताया कि मंड्रेम पुलिस ने एक इजरायली नागरिक के हरम्बोल में नारकोटिक मशरूम तथा अन्य नशीली दवाएं बेचने के लिए आने की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान नार याकोव (27) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हरम्बोल में रहता है। वह मूल रूप से इजरायल का रहने वाला है। एसपी कौशल ने बताया कि उपाधीक्षक जिवबा दलवी और पुलिस इंस्पेक्टर शेरिफ जैक्स की देखरेख में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उसकी तलाशी ली गई। उसके कब्जे से मादक पदार्थ साइलोसाइबिन मिला 136 ग्राम सूखा मशरूम, 132 ग्राम मादक पदार्थ साइलोसाइबिन का पाउडर और 140 ग्राम गांजा मिला। सभी ड्रग्स की कुल कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 8.7 लाख रुपये है।
एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (ए) और 22 (सी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Israeli citizen arrested with drugs worth Rs 8.7 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: israeli citizen, drugs, crime, goa, panji, crime news in hindi, crime news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved