• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोवा: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Goa: Youth arrested for molesting minor girl - Panaji News in Hindi

पणजी। गोवा पुलिस ने 20 वर्षीय एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुले सार्वजनिक जगह पर नाबालिग लड़की को गलत तरीके से छुआ और मौके से भाग गया। पुलिस ने कहा, ''आरोपी व्यक्ति की पहचान गोवा के बर्देज के 20 वर्षीय माजिद खान के रूप में हुई है, जो राजस्थान का मूल निवासी है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।''
पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया और फिर विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने के बाद वे उसे पकड़ सके।
आईपीसी की धारा 354, गोवा बाल अधिनियम की धारा 8 और पोस्को अधिनियम की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Goa: Youth arrested for molesting minor girl
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: goa, minor girl, crime news in hindi, crime news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved