• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोवा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा में नकल कराने वाले गैजेट्स के साथ दो यात्री गिरफ्तार

CISF conducts major operation at Goa Airport, arrests two passengers with exam cheating gadgets - Panaji News in Hindi

गोवा । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने गोवा एयरपोर्ट पर एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान दो यात्रियों के पास से परीक्षा में धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों यात्री दिल्ली जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को दो यात्रियों पर शक हुआ। जब उनकी बारीकी से तलाशी ली गई तो उनके पास से 4 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 3 सिम कार्ड और 5 ब्लूटूथ ईयरपीस मिले। इसके अलावा उनके पास से एक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईएसएफ ने तुरंत इसकी सूचना इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस को दी। दोनों एजेंसियों ने संयुक्त रूप से आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें आईआईटी गोवा में आयोजित भर्ती परीक्षा के संबंध में किसी और के बदले परीक्षा देने (इम्पर्सोनेशन) का संदेह सामने आया।
इसके बाद सीआईएसएफ ने दोनों यात्रियों को बरामद किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों के साथ स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसके तार कहां तक जुड़े हैं।
वहीं, इससे पहले 6 अक्टूबर 2026 को मुंबई एयरपोर्ट पर भी सीआईएसएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी। यहां सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के जूतों से सोने का पेस्ट बरामद किया गया। यह यात्री शारजाह से मुंबई आया था और इंटरनेशनल से डोमेस्टिक टर्मिनल की ओर जा रहा था। एक्स-बीआईएस स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसके जूते में कुछ असामान्य दिखा। जब जूतों को खोलकर जांच की गई तो सोल के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाया गया गोल्ड पेस्ट मिला।
सीआईएसएफ ने तुरंत यात्री को हिरासत में लेकर कस्टम विभाग को सौंप दिया। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सोने का कुल वजन करीब 319 ग्राम था, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 37 लाख रुपये थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CISF conducts major operation at Goa Airport, arrests two passengers with exam cheating gadgets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cisf conducts major operation at goa airport, goa airport, cisf, crime news in hindi, crime news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved