• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने नाना पाटेकर के निधन की दी जानकारी, कहा-अस्पताल में मृत लाए गए थे

A doctor at Manipal Hospital confirmed Nana Patekar death, saying he was brought dead to the hospital. - Panaji News in Hindi

पणजी । दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के निधन पर गोवा के मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि अस्पताल आने से पहले ही अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया था। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने कहा, "अभिनेता नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह करीब 4:20 से 4:35 बजे के बीच मृत अवस्था में हमारे अस्पताल लाया गया था। उनकी स्थिति देखते हुए हमने सीपीआर देने की कोशिश की। दरअसल, हमारी टीम गुरुवार सुबह 4:18 बजे उनके घर पहुंच गई थी और वहीं से सीपीआर शुरू कर दिया था क्योंकि वे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। सीपीआर देते हुए ही उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उनका निधन हो गया था।" डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि मृत लाए जाने के कारण यह मामला मेडिको-लीगल बन गया था, जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, "पुलिस ने शव को सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।"
उन्होंने नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए कहा, "नाना पाटेकर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बहुत बड़े प्रशंसक थे। मनोहर पर्रिकर को लेकर नाना पाटेकर हमेशा बहुत भावुक हो जाते थे। सम्राट समारोह में भी नाना पाटेकर यहां आए थे और उन्होंने मनोहर पर्रिकर के बारे में बहुत सम्मानजनक बात कही थी। यह उनका आखिरी सार्वजनिक भाषण था।"
अभिनेता नाना पाटेकर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अपना घनिष्ठ मित्र मानते थे। नाना पाटेकर ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्हें मनोहर पर्रिकर का मित्र होने पर गर्व है। उम्र में छोटे होने के बावजूद नाना पाटेकर पर्रिकर के व्यक्तित्व, उनके ऊंचे कद और सादगीपूर्ण जीवनशैली का बहुत सम्मान करते थे।
नाना पाटेकर ने हिंदी फिल्मों के अलावा बड़े पैमाने पर मराठी सिनेमा में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। मराठी सिनेमा में उन्होंने अप्रतिम योगदान दिया। मराठी सिनेमा से जुड़े लोगों ने भी अपनी संवेदना जताई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A doctor at Manipal Hospital confirmed Nana Patekar death, saying he was brought dead to the hospital.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nana patekar last public appearance, nana patekar final public appearance, nana patekar last speech, nana patekar manohar parrikar, nana patekar and manohar parrikar friendship, nana patekar bollywood career, nana patekar marathi cinema, nana patekar hindi films, nana patekar iconic movies, nana patekar best performances, nana patekar krantiveer, nana patekar welcome, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved