कर्क:
समय भाग्यशाली है। कोई न कोई अच्छी बात आएगी, जिससे आपका मन दिनभर
प्रसन्न रहेगा। जितना प्रयास करेंगे, उतना ही अच्छा फल आएगा। मन में चल
रही कोई तकलीफ दूर हो जाने की सम्भावना है। संतान की तरफ से थोड़ा सा
खिंचाव रहेगा,
आपको संबंध ज्यादा अच्छे बनाए रखने के लिए कोशिश करनी चाहिए। मिल-जुल कर
काम करने से
लाभ होगा। आज हाथ में आए हुए अवसर को पूरी तरह भुना लें। आपकी दैनिक आय
बढ़ेगी। सुख-सुविधाएं
बढ़ेंगी। कुटुम्ब के मामले में समाधान निकल आने से राहत मिलेगी। भाई-बहिनों
से पूरा
सहयोग नहीं मिल पाएगा। यात्रा लाभकारी है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा
नहीं करें।
सिंह:
किसी बात से मन ही मन बहुत परेशान रहेंगे। निजी मामलों में कुछ खास न हो पाने का मलाल
रहेगा। काम-काज में थोड़ी असुविधा रहेगी। किसी नाराजगी भी आपको परेशान करेगी। आर्थिक
दृष्टि से दिन ठीक जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी, कोई अचानक लाभ भी हो सकता है। लेन-देन की
सुविधा बढ़ेगी। धन प्रबंध में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सावधानी से काम लें,
कोई समस्या हल हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सूझ-बूझ से काम लें तो आपसी क्रोध में
कमी आएगी। आज धर्म-कर्म के मामलों में बहुत रुचि रहेगी। कोई विशेष काम कर सकते हैं।
यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।
कन्या:
भाग्यशाली दिन है, विशेष उपलब्धि हो सकती है, लाभ अचानक बढ़ेगा। विदेश से या दूसरे
शहरों से आय बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। आप जितना श्रम
कर रहे हैं, वह पूरा लाभ में बदल जाएगा। आपके प्रति लोगों की राय बदलेगी। आजकल में
कुछ आलोचना भी सहन करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। जीवनसाथी के काम-काज
में गति आएगी। काम-काज को जटिलता से बचाएं, उपहार मिलने का समय है। प्रेम संबंध में
नवीनता आएगी। अज्ञात स्रोत से लाभ हो सकता है। शत्रुओं को लेकर आप सावधान रहें। घात-प्रतिघात
का समय है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope