कर्क: आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर-परिवार में मन लगेगा और
ज्यादा समय बिताएंगे। आज मौज-शौक या मनोरंजन पर भी खर्चा कर सकते हैं।
आर्थिक लाभ ठीक-ठीक रहेगा, खर्चा भी होगा। यात्रा योग है, यात्रा लाभदायक
हो सकती है परन्तु पश्चिम की यात्रा नहीं करें। यदि नौकरी करते हैं तो किसी
विषय पर स्वाभिमान की रक्षा करनी पड़ जाएगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो
विरोधियों पर विजय पाने के लिए कड़ा रुख अपना सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों
में आपका वार्ता कौशल ही मदद कर सकता है। आधे लोग नाराज रहेंगे, आधे लोग
खुश। खान-पान की अनियमितता से पित्त विकार हो सकते हैं। मित्र मददगार
रहेंगे।
सिंह: घर में थोड़ा तनाव रहेगा, अकारण आक्षेप लगेंगे।
पिता से भी थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी भी कारण से आपके हौसले में कमी
नहीं आएगी। दिनभर कठोर श्रम करेंगे, जिससे तनाव के बाद भी गहरी नींद आएगी।
किसी नये काम के करने के लिए सलाह-मशविरा करेंगे। भाग्य साथ दे रहा है।
आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा और नये अवसर भी मिलेंगे। कारोबारी यात्रा
सफल रहेगी परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें। वाहन सम्बन्धी असुविधा
रहेगी। किसी और यंत्र में भी खराबी हो सकती है। संतान को लेकर थोड़ा सा
चिंतित रहेंगे परन्तु संतान का समय ठीक है। दोपहर बाद एक काम छोडक़र दूसरे
काम में लग जाएंगे।
कन्या: आज किसी विवाद से बचकर रहें।
किसी से निरर्थक वार्ता भी नहीं करें। काम-काज की गति में परिवर्तन आएगा और
आप अत्यंत व्यस्त हो जाएंगे। दैनिक लाभ बढ़ेगा। कोई अच्छा समाचार मन को
प्रसन्न करेगा। बढ़ते हुए काम में कई लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
भागीदारी के मामले अच्छा परिणाम देंगे, किसी एक तरफ से चिंता रहेगी। आज जो
कुछ भी करें उसमें कानूनी पक्ष का ध्यान अवश्य रखें। जीवनसाथी से संबंध और
मधुर होंगे। आज का दिन उनके लिए लाभदायक है। घर और बाहर आपके बारे में राय
सुधरेगी। खर्चा बहुत होगा परन्तु उसी से कोई रास्ता बनेगा। स्वयं के सुख के
लिए थोड़ा बहुत खर्चा कर सकते हैं।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope