• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: यात्रा का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा, परन्तु यात्रा का त्याग करना ही उचित रहेगा। आज टिक कर काम करने में भी दिक्कत रहेगी। बार-बार व्यवधान आएंगे। संतान की समस्याओं में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। दैनिक कामकाज में सुधार की परिस्थितियां बनी हैं परन्तु आप उनका लाभ नहीं उठा पाएंगे। भाग्य साथ दे रहा है, आय के स्रोत के लिए कोशिश करेंगे। घर-परिवार में साधारण से विवाद को शांत करने के लिए कोई कदम उठाएंगे, आंशिक सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध के लिए दिन अनुकूल है, थोड़ी मनुहार की आवश्यकता है।




सिंह: समय बलवान है। काम आपके सोचे हुए ढंग से हो सकते हैं। बाधाएं बहुत रहेंगी। अपनी कार्य पद्धति में थोड़ा सा परितर्वन ले आएंगे तो लाभ में रहेंगे। कोई काम बनने की सम्भावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आक्षेप कम लगें, ऐसी कोशिश कीजिए। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। आजीविका के क्षेत्रों में दिन ठीक है, दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। थोड़ा सा तिकड़म का प्रयोग करना पड़ेगा। यात्रा योग बन रहे हैं परंतु सीमित लाभ होगा। गुप्त यात्रा कर सकते हैं। किसी खास काम में सफलता मिलने से ईश्वर को धन्यवाद देने की इच्छा रहेगी।



कन्या:
समय भाग्यशाली है परंतु किसी काम में अड़चन बनी रहेगी। प्रसन्नता के समाचार के बीच में कठिनाई होगी। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा पर कोई एक समस्या बनी रहेगी। किसी विवाद में सावधानी बरतने की जरूरत है, आपका पलड़ा भारी रहेगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो प्रगाढ़ होंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी, साथ काम करने के लिए कोई और भी सहमत हो जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी। यात्रा लाभकारी हो सकती है या बाहर के शहर से आय होगी। कुटुंब के मामलों में विवाद का समाधान अभी नहीं आएगा। यात्रा कर सकते हैं परंतु उत्तर दिशा की यात्रा शुभ नहीं रहेगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 14 february 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, astro news, astrology, astrology in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi, horoscope today, 14 february 2020 check astrological
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved