इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कैराना लोकसभा सीट की हो रही है। उत्तर प्रदेश में
राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट पर बीजेपी का मुकाबला संयुक्त विपक्ष
उम्मीदवार से है। राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को सपा,
कांग्रेस और बसपा का समर्थन हासिल है जबकि बीजेपी ने हुकुम सिंह की बेटी
मृगांका सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। यह सीट हुकुम सिंह के निधन के
बाद खाली हुई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हुकुम सिंह ने यहां करीब 3 लाख
वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। ईवीएम में
गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के
बाद बुधवार को 73 बूथों पर फिर से वोटिंग कराई गई। यह भी पढ़े : अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर
देख लेते हैं ये बच्चे
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope