• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणजी ट्रॉफी : राज चौधरी ने चटकाए 9 विकेट, त्रिपुरा के खिलाफ पारी के अंतर से रेलवे की जीत

Ranji Trophy: Raj Chaudhary takes 9 wickets as Railways win by an innings against Tripura - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। रेलवे ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ पारी और 117 रन से जीत दर्ज की। राज चौधरी इस मुकाबले के हीरो रहे, जिन्होंने मुकाबले में कुल 9 विकेट अपने नाम किए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वलसाड स्थित सरदार वल्लभाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में त्रिपुरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 136 रन पर सिमट गई। इस पारी में बाबुल डे ने 42 रन, जबकि विजय शंकर ने नाबाद 44 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से राज चौधरी ने 9 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, कुणाल यादव और आदर्श सिंह ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में रेलवे ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 446 रन बनाए। इस पारी में मोहम्मद सैफ ने 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 158 रन बनाए, जबकि भार्गव मेराई ने 26 चौकों के साथ 160 रन जुटाए। इनके अलावा, कुश मराठे ने 78 रन टीम के खाते में जोड़े। त्रिपुरा की तरफ से अभिजीत सरकार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। रेलवे के पास पहली पारी के आधार पर 310 रन की बढ़त थी। इस लीड का असर विपक्षी टीम पर देखने को मिला। त्रिपुरा की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 193 रन ही बना सकी। इस टीम ने महज 82 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से स्वप्निल सिंह ने सेंतु सरकार के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से बिखर गई।
इस पारी में त्रिपुरा की ओर से बाबुल डे ने 37 रन की पारी खेली, जबकि स्वप्निल सिंह ने 79 गेंदों में 41 रन बनाए। सेंतु सरकार ने 30 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से राज चौधरी ने 22.3 ओवरों में महज 35 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि शिवम चौधरी को 3 सफलताएं हाथ लगीं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranji Trophy: Raj Chaudhary takes 9 wickets as Railways win by an innings against Tripura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, railways cricket team, innings and 117 runs victory, tripura, elite group c, 2025-26 ranji trophy, raj chaudhary, nine wickets, player of the match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved