• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डोपिंग नियम उल्लंघन पर मोहम्मद नवाज ने स्वीकार की सजा, रिकॉर्ड भी हुए रद्द

Mohammad Nawaz Accepts Penalty for Doping Violation; Records Annulled - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के मामले में तीन महीने की अयोग्यता स्वीकार करनी पड़ी है। हालांकि, यदि वह निर्धारित 'सब्सटेंस ऑफ अब्यूज ट्रीटमेंट प्रोग्राम' सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उनकी सजा एक महीने तक कम हो सकती है। 32 वर्षीय नवाज का डोप टेस्ट 7 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच के बाद लिया गया था। जांच में उनके नमूने में कार्बोक्सी-टीएचसी नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया, जिसे आईसीसी एंटी-डोपिंग नियमों के तहत "सब्सटेंस ऑफ अब्यूज" की श्रेणी में रखा गया है। मोहम्मद नवाज ने आरोप स्वीकार करते हुए बताया कि संबंधित पदार्थ का सेवन प्रतियोगिता के बाहर किया गया था और इसका उद्देश्य खेल प्रदर्शन में किसी प्रकार का लाभ हासिल करना नहीं था। आईसीसी ने इस स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए उन्हें तीन महीने की अयोग्यता की सजा सुनाई, जिसे 1 मई 2026 से प्रभावी माना गया है। इसी दिन से उन्होंने स्वैच्छिक अस्थायी निलंबन स्वीकार कर लिया था।
आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि नवाज पहले ही करीब ढाई महीने का निलंबन पूरा कर चुके हैं। आरोप स्वीकार करने और उपचार कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति देने के बाद उनका अस्थायी निलंबन हटा लिया गया है। यदि वह उपचार कार्यक्रम आईसीसी की संतुष्टि के अनुसार पूरा कर लेते हैं, तो उन्हें शेष अयोग्यता अवधि पूरी नहीं करनी पड़ेगी।
डोपिंग नियमों के तहत आईसीसी ने 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले और उसके बाद 1 मई 2026 तक खेले गए सभी मैचों में मोहम्मद नवाज के व्यक्तिगत रिकॉर्ड और परिणामों को भी अमान्य घोषित कर दिया है। यह फैसला आईसीसी की एंटी-डोपिंग नीति के अनुरूप लिया गया है।
नवाज पाकिस्तान की तरफ से 6 टेस्ट, 44 वनडे और 98 टी20 खेल चुके हैं। टेस्ट में 144 रन और 16 विकेट, वनडे में 538 रन और 49 विकेट, और टी20 में 911 रन और 101 विकेट उनके नाम दर्ज है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mohammad Nawaz Accepts Penalty for Doping Violation; Records Annulled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohammad nawaz, icc, anti-doping code, doping ban, pakistan cricket, carboxy thc, t20 world cup, netherlands vs pakistan, icc anti-doping, cricket news, pakistan all-rounder, suspension, sports news, drug test, icc rules, cricket records, t20i, odi, test cricket, pakistan cricket team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved