• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'जिसको पराजित करना था, उसको ही किया', कारगिल दिवस पर पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराने पर पीएम मोदी ने दी जदुमणि को शाबाशी

I defeated the one I had to defeat, PM Modi praised Jadumani for defeating a Pakistani boxer on Kargil Day. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भारत के लिए मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराने के लिए जदुमणि सिंह की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के बातचीत के दौरान पूछा, "कारगिल दिवस पर किसकी विजय हुई थी।" इसके बाद जदुमणि ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर उनकी फाइट पाकिस्तानी मुक्केबाज के साथ थी और वह खुद भारतीय सेना से हैं, तो हर हाल में पाकिस्तान को हराना चाहते थे। उन्होंने बताया कि वह ऐसा करने में सफल भी रहे और उन्होंने पाकिस्तान के मुक्केबाज को 5-0 से हराया। जदुमणि ने बताया कि उन्होंने यह जीत कारगिल के वीर जवानों को समर्पित की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जदुमणि से कहा, "आप स्वंय सेना से हैं, तो मैं जरूर मानता हूं कि आपने जो देश के वीर जवानों के प्रति यह जो भाव प्रकट किया कि मैं यह जीत या मेडल कारगिल के विजेताओं को समर्पित करता हूं, उसने उस विजय पर चार चांद लगा दिए। आपने उसको ही पराजित किया, जिसको करना था।" भारतीय मुक्केबाज जदुमणि सिंह ने 55 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड लाने से चूक गए और उन्हें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जे डिक्सन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि, टूर्नामेंट में भारतीय मु्क्केबाजों का प्रदर्शन यादगार रहा। मुक्केबाजी में भारत ने कुल 10 मेडल अपनी झोली में डाले, जिसमें 7 गोल्ड मेडल रहे। ग्लासगो में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए। भारत ने टूर्नामेंट का अंत चौथे स्थान पर रहते हुए किया। शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और रेसलिंग के न होने के बावजूद भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। भारत ने पहली बार जूडो के खेल में 2 गोल्ड मेडल जीते, जबकि गुलवीर एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I defeated the one I had to defeat, PM Modi praised Jadumani for defeating a Pakistani boxer on Kargil Day.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistani boxer, kargil day, 2026 commonwealth games, commonwealth games, prime minister narendra modi, narendra modi, jadumani singh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved