• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए फाफ डु प्लेसिस को छोड़ना पड़ा: हेमांग बदानी

Had to drop Faf du Plessis to give opportunities to young players: Hemang Badani - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का अभिन्न हिस्सा रहे दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2026 के लिए रिटेन नहीं किया था। फाफ ने इसके बाद नीलामी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया और अगले सीजन वह आईपीएल की जगह पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल में खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा है कि युवाओं को मौका देने के लिए फाफ को रिलीज करने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा। जियो हॉटस्टार से बात करते हुए बदानी ने कहा, "फाफ डु प्लेसिस जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी को रिलीज करना कभी आसान नहीं होता। उन्हें जाने देना सच में एक मुश्किल फैसला था क्योंकि वह कई सालों से आईपीएल में शानदार परफॉर्मर रहे हैं, लेकिन हमें लगा कि अब एक युवाओं की तरफ बढ़ने का समय आ गया है। कोई ऐसा जो ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेल सके, जो उस तरह के क्रिकेट के लिए फिट हो जिसे हम खेलना चाहते हैं।" फाफ डु प्लेसिस आईपीएल में बतौर बल्लेबाज बड़ा नाम रहे हैं। वह लीग इतिहास के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। फाफ ने अपनी पहचान एक नियमित रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज के रूप में बनायी है। 2012 से 2025 के बीच 154 मैचों में फाफ ने 39 अर्धशतक लगाते हुए 4,773 रन बनाए हैं। उनका औसत 35 और स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर है।
फाफ चेन्नई सुपर किंग्स (2012 से 2015 और 2018-2021), राइजिंग पुणे सुपरजायंट (2016-2017), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2022-2024), और दिल्ली कैपिटल्स (2025) का हिस्सा रहे हैं। सीएसके के साथ वह दो बार खिताब जीत चुके हैं। फाफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि वह अगले सीजन पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना चाहते हैं। फाफ की फिटनेस और फॉर्म पूरी तरह फिट है। वह 41 साल के हो चुके हैं, और उम्र ही आईपीएल के रास्ते में उनके लिए बाधा बनी है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Had to drop Faf du Plessis to give opportunities to young players: Hemang Badani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faf du plessis, delhi capitals, ipl 2026 retention, psl t20 league, hemang badani, youth opportunities, south african batsman, ipl auction, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved