• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राहम गूच : वो कप्तान, जिसने भारत के खिलाफ एक ही टेस्ट में जड़ा 'शतक' और 'तिहरा शतक'

Graham Gooch: The captain who scored a century and a triple century in the same Test against India - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग बल्लेबाजों में गिना जाता है। ग्राहम गूच की कप्तानी में इंग्लैंड ने कई अहम मुकाबले जीते। ग्राहम गूच अनुशासन, तकनीक और नेतृत्व के मामले में आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 23 जुलाई 1953 को एसेक्स में जन्मे ग्राहम गूच के नाम प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए क्रिकेट में कुल मिलाकर 67,057 रन दर्ज हैं। यह वही बल्लेबाज है, जो अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में बगैर खाता खोले आउट हुआ था, लेकिन इसके बाद गूच ने अपनी उपयोगिता को साबित किया।
ग्राहम गूच एक ही टेस्ट मैच में शतक और तिहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में हैं। यह उपलब्धि उन्होंने भारत के खिलाफ जुलाई 1990 में हासिल की थी। यह मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी।
इंग्लैंड की कमान ग्राहम गूच के हाथ में थी। बतौर सलामी बल्लेबाज वह मैदान पर उतरे और एलन लैंब (139) के साथ तीसरे विकेट के लिए 308 रन की साझेदारी कर दी। ग्राहम गूच ने इस पारी में 485 गेंदों का सामना किया, जिसमें तीन छक्कों और 43 चौकों की मदद से 333 रन बना दिए। लॉर्ड्स के मैदान पर उनकी इस पारी की बदौलत मेजबान टीम ने पहली पारी 653/4 के स्कोर पर घोषित की।
इसके जवाब में रवि शास्त्री (100) और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (121) ने शतकीय पारी खेली, लेकिन भारत को 454 रन से आगे लेकर नहीं जा सके।
इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 199 रन की विशाल बढ़त थी। कप्तान ग्राहम गूच ने इस पारी में 113 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार छक्कों और 13 चौकों की मदद से 123 रन बनाए। कप्तान के शतक की बदौलत टीम ने दूसरी पारी 272/4 रन पर घोषित करते हुए भारत को जीत के लिए 472 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
भारतीय टीम इसके जवाब में महज 244 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड ने 247 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह सीरीज का पहला मैच था, जिसके अगले दो मुकाबले ड्रॉ रहे और मेजबान टीम ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।
ग्राहम गूच ने 118 टेस्ट मुकाबलों की 215 पारियों में 42.58 की औसत के साथ 8,900 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतक और 46 अर्धशतक निकले। उन्होंने 125 वनडे मुकाबले भी खेले, जिसमें 36.98 की औसत के साथ 4,290 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम आठ शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं।
ग्राहम गूच ने फर्स्ट क्लास करियर में 581 मैच खेले, जिसकी 990 पारियों में 49.01 के साथ उनके नाम 44,846 रन दर्ज हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 128 शतक और 217 अर्धशतक लगाए। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 246 विकेट भी चटकाए।
ग्राहम गूच ने लिस्ट-ए करियर में कुल 613 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 40.16 की औसत के साथ 22,211 रन अपने नाम किए। लिस्ट-ए में उन्होंने 44 शतक लगाने के साथ 139 अर्धशतक भी जमाए। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 310 विकेट भी अपने नाम किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Graham Gooch: The captain who scored a century and a triple century in the same Test against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, england, former captain graham gooch, cricket, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved