नई दिल्ली। राफेल डील विवाद के विषय पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च निकाल रही है। कांग्रेस ने राफेल डील के जरिए प्रधानमंत्री पर इस सौदे में घोटाला करने का आरोप लगा रही है। ये मार्च कांग्रेस मुख्यालय से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक करने की योजना है। इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उल्लेख है कि कांग्रेस ने राफेल के मुद्दे पर देशभर में करीब 100 से अधिक प्रेस वार्ता की हैं। इसके अलावा कांग्रेस की कोर कमेटी ने अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर मोदी सरकार को घेरने का प्लान किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में 126 विमान खरीदे जाने के लिए वादा किया था, इसके लिए 18 विमान रेडी टू फ्लाई और शेष 108 विमान टेक्नोलॉजी ऑफ ट्रांसफर के तहत यहां एचएएल में निर्माण होना था। प्रधानमंत्री मोदी ने जो समझौता किया है उसमें मात्र रेडी टू फ्लाई के लिए 36 राफेल खरीद की बात है ।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को याद दिलाते हुए कहा कि राफेल विमान सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन में छह घंटे से भी कम का समय रह गया है। कांग्रेस प्रमुख ने बुधवार को जेटली पर तब निशाना साधा, जब उन्होंने अपने एक ब्लॉगपोस्ट में राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों को ‘पूरी तरह से झूठ’ बताया था। इस पर राहुल ने कहा था कि ‘ग्रेट राफेल रॉबरी’ की जांच के लिए केंद्र जेपीसी का गठन करे।
उन्होंने जेटली को चौबीस घंटे में इस मुद्दे को देखकर इसका जवाब देने (चेक एंड रिवर्ट) को कहा था। राहुल ने कहा कि युवा भारत इंतजार कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि आप मोदीजी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और अनिल अंबानीजी को यह समझाने में लगे हुए हैं कि उन्हें आपकी बात क्यों सुननी चाहिए और इसे (जेपीसी) क्यों स्वीकार करना चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope