• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

युवा कांग्रेस लॉन्च करेगी राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर, NRC-NPR पर भी सरकार को घेरने की तैयारी

नई दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर (एनआरयू) बनाने की मांग करेगी और इसको लेकर देशभर के युवाओं के बीच अभियान चलाएगी। युवा कांग्रेस का यह कदम भारत में बढ़ती बेरोजगारी को उजागर करने के साथ ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए भी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने कहा, भारतीय युवा कांग्रेस भारत में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को उजागर करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारत में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमीश रंजन पांडे ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारों के रजिस्टर की मांग के लिए एक अभियान शुरू किया है। एनआरयू की मांग भारत में बेरोजगारी की विकट स्थिति के जवाब में है, जो 45 वर्षो में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth Congress to launch national register of unemployment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth congress, national register of unemployment, nru, bv shrinivas, rahul gandhi, national population register, national register of citizens, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved