नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज गांधी परिवार की कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को एसपीजी कवर को हटाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस संसद तक प्रदर्शन मार्च निकालने का प्रयास किया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनके पैरिकेड लगाकर रोका गया है। मिली जानकारी के अनुसार, संसद के ठीक बगल में स्थित शास्त्री भवन के पास बुधवार को अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। युवक कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुतले भी जलाए और बैरिकेड्स तोड़कर वे आगे बढ़ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। आपको बताते जाए कि आज आनंद शर्मा ने राज्यसभा में गांधी परिवार की एसपीजी हटाने का मुद्दा उठाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope