• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Year in Review 2025 : इस साल पूरी दुनिया में इन बीमारियों का रहा खौफ

Year in Review 2025: These Diseases Struck Fear Across the Globe This Year - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । 2025 का साल अब खत्म होने की कगार पर है। इस साल कई बीमारियों ने पूरी दुनिया को डर के साये में लाकर खड़ा कर दिया। ये बीमारियां सिर्फ इस साल के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाले साल के लिए भी एक चेतावनी हैं। दुनिया ने इस साल कई बीमारियों का सामना किया। आइए जानते हैं कि वो कौन सी बीमारियां हैं, जिन्होंने लोगों को खौफ में जीने के लिए मजबूर कर दिया। इस साल युवाओं में साइलेंट हार्ट अटैक के काफी मामले देखने को मिले। इस साल 25 से लेकर 40 तक के फिट लोगों में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत के कई मामले देखे गए। यह यहीं तक सीमित नहीं था, कुछ मामलों में छोटे बच्चे भी साइलेंट हार्ट अटैक के शिकार होते नजर आए। चिंता की बात यह है कि ये मामले उन लोगों में देखने को मिले जो पूरी तरह से स्वस्थ और फिट थे। जो अक्सर जिम जाते थे, उनमें भी इसे देखा गया। जिम करते हुए, डांस करते हुए, चलते हुए, और दफ्तर में काम करते हुए लोग साइलेंट हार्ट अटैक के शिकार हो गए। यह एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। सुपर फ्लू और जिद्दी खांसी भी इस साल एक बड़ी बीमारी के तौर पर नजर आई। एक बार अगर किसी को खांसी होती है, तो फिर वह महीनों तक खत्म नहीं होती है। साल 2025 में इन्फ्लूएंजा नाम का वेरिएंट देखा गया, जिसमें बुखार तो कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन खांसी कई हफ्तों तक रह जाती है। डॉक्टरों ने इसे लॉन्ग-लास्टिंग कफ का नाम दिया।
सांस लेने में तकलीफ होने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण और जहरीली गैस वाली हवा की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। यह केवल एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। इसका प्रमुख कारण हवा में फैली जहरीली गैस है।
जलवायु में परिवर्तन के बीच डेंगू का प्रकोप भी भारी पड़ रहा है। अक्सर ऐसा देखा जाता था कि बरसात के मौसम में डेंगू के मामले बढ़ते थे और धीरे-धीरे इसका प्रकोप कम हो जाता था। हालांकि, इस साल जलवायु में परिवर्तन की वजह से डेंगू का प्रकोप नवंबर से दिसंबर तक देखने को मिला।
इस साल फैटी लिवर के मामले भी तेजी से देखने को मिल रहे हैं। पहले कहा जाता था कि जो लोग शराब पीते हैं उनका ही लिवर खराब होता है या लिवर में सूजन की समस्या देखने को मिलती है। हालांकि, आज के समय में फैटी लिवर की समस्या हर वर्ग के लोगों में देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण हमारा खानपान है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Year in Review 2025: These Diseases Struck Fear Across the Globe This Year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diseases, year in review 2025, silent heart attacks, heart attacks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved