• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गांधी शांति यात्रा : यशवंत सिन्हा ने कहा, BJP को भुगतना पड़ेगा CAA का खामियाजा

नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर भगवा पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा ने बेवजह इस अधिनियम को देश पर थोपने का काम किया है और इसका खामियाजा उसे देर-सबेर भुगतना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि यशवंत सिन्हा सीएए और एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) के खिलाफ मुंबई से नौ जनवरी को शुरू हुई गांधी शांति यात्रा-2020 की अगुआई कर रहे हैं।

तमाम राज्यों से होती हुई यह यात्रा शनिवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। यूपी में सबसे पहले यात्रा आगरा पहुंचेगी और उसके बाद लखनऊ जाएगी। यात्रा का समापन 30 जनवरी 2020 को दिल्ली स्थित राजघाट पर होगा। यशवंत सिन्हा ने आईएएनएस के साथ फोन पर हुई बातचीत में शुक्रवार को कहा कि सीएए देश पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा थोपा गया है।

आज नहीं तो कल सही, सच्चाई सामने आएगी और इस बेजां और देश की जनता के विरोध में उठाए गए कदम का खामियाजा भाजपा को भोगना पड़ेगा। उन्होंने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुई इस यात्रा को अपने आप में अनोखा और शांतिपूर्ण बताया, जो महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान का सफर तय करने के बाद गुरुवार को राजस्थान पहुंची है।

भाजपा के रणनीतिकारों में शुमार रहे देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा आखिर अब भाजपा की ही नीतियों के खिलाफ मैदान में क्यों उतर आए हैं? उन्होंने कहा कि मैं नीति के प्रति समर्पित हूं। बेवजह के रण में अब तक के कई दशक के राजनीतिक जीवन में मैं कभी नहीं उतरा। जब तक भाजपा ने देशहित की बात की, मैं साथ रहा। यह सब विचारों के मिलने और न मिलने पर निर्भर करता है। नीतियां बनती-बिगड़ती रहती हैं। विचार इंसान के अपने होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yashwant Sinha says, CAA unconstitutional, must be withdrawn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yashwant sinha, caa, unconstitutional, citizenship amendment act, former bjp leader yashwant sinha, uttar pradesh, npr, national population register, lucknow, agra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved