नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था पर बुधवार को पीएम मोदी ने सफाई दी। अब पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी को इसका जवाब देते हुए पलटवार किया है। पीएम मोदी के शल्य वाले बयान पर पलटवार करते हुए यशवंत सिन्हा ने खुद को भीष्म बताया है औ कहा कि अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने दूंगा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने बयान में महाभारत के शल्य का जिक्र किया लेकिन मैं भीष्म हूं और अर्थव्यवस्था का चीर हरण नहीं होने दूंगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साथ ही यशवंत सिन्हा बोले कि पीएम मोदी ने कहा था पिछली सरकार के कार्यकाल में 8 बार ऐसे मौके आए जब जीडीपी 5.7 या उससे नीचे गिरी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि दोनों सरकारों की तुलना करने का कोई मुद्दा ही नहीं है। सिन्हा ने कहा कि जनता ने यूपीए को बाहर कर दिया है, ऐसे में उनकी नाकामी गिनाने का कोई महत्तव नहीं। अब अगले चुनाव में जनता मौजूदा सरकार के काम के आधार पर टेस्ट करेगी।
ज्ञातव्य है कि हाल ही में यशवंत सिन्हा ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की थी। इसके बाद अरुण शौरी ने भी आर्थिक नीति पर मोदी सरकार को घेरा था। वहीं विपक्ष लगातार नोटबंदी, जीएसटी और गिरती जीडीपी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा रहा है। हर तरफ से हो रही आलोचना के बाद पीएम मोदी ने बुधवार को आंकडों के साथ जवाब दिए थे।
क्या कहा था पीएम मोदी ने:
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope