• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहलवान विवाद : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से मुलाकात की

Wrestlers controversy: Chief Minister Arvind Kejriwal met wrestlers at Jantar Mantar - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने जंतर-मंतर पर कथित यौन उत्पीड़न मामले में WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने कहा जो लोग हमारे देश से प्यार करते हैं, चाहे वे कांग्रेस, आप या भाजपा से हों और भले ही वे किसी भी पार्टी से संबद्ध न हों, उन्हें उतरना चाहिए और उन्हें (पहलवानों) समर्थन देने के लिए यहां आना चाहिए। केजरीवाल ने कहा जिन बच्चियों ने भारत का नाम रोशन किया, उन्हें छेड़खानी करने वाले के खिलाफ एक FIR कराने के लिए जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है। पूरी सरकार और प्रधानमंत्री उस आदमी को बचाने में लगी है। जो भी भारत से प्यार करता है वो आपके साथ खड़ा है।
ओलम्पिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मालिक तथा राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता विनेश फोगाट कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। बृज भूषण और कुछ कोचों पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wrestlers controversy: Chief Minister Arvind Kejriwal met wrestlers at Jantar Mantar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sakshi malik, fir, delhi, brij bhushan sharan singh, jantar mantar, pocso act, supreme court, delhi police, bajrang punia, vinesh phogat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved