नई दिल्ली। वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का कुछ हिस्सा मिल गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लिपो के उत्तर में विमान का सुराग पाया गया है। विमान के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। आपको बताते जाए कि यह विमान 3 जून असम के जोरहाट से उड़ान भरा था और लापता हो गया था। इस विमान में 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग सवार थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय वायु सेना ने स्थानीय अधिकारियों को बताया कि विमान का मलबा एमआई 17 विमान ने ढूंढ लिया है। एमआई 17 अभी विमान की लोकेशन के ऊपर ही है। यह स्थान सियांग जिले के पयूम में स्थित बताई गई है। वायुसेना अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि जो मलबा मिला है वह क्या लापता एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान का ही है।
Citizenship Amendment : नागरिकता कानून के खिलाफ दक्षिणी दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन, 4 बसों में लगाई आग, 2 अग्निशमन कर्मी घायल
Live First ODI : 288 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- नागरिकता कानून पर हिंसा भड़का रही है
Daily Horoscope