नई दिल्ली। विश्व बैंक की ओर से भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है। विश्व बैंक ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था नोटबंदी और जीएसटी के असर से उबर गया है। साथ ही 2018 में विकास दर के 7.3 फीसदी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कहा है कि 2019-20 में विकास दर के 7.5 फीसदी की रहने की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विश्व बैंक का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था जीएसटी लागू करने के बाद विकास दर में आई अल्पकालिक गिरावट के दौर से बाहर निकल चुकी है। विश्व बैंक के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 में अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.5 फीसदी के स्तर पर रहेगी। विश्व बैंक ने अपनी दक्षिण इकॉनमिक फोकस रिपोर्ट में कहा, भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार की बदौलत इस क्षेत्र (दक्षिण एशिया) ने दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र का दर्जा दोबारा हासिल कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आर्थिक विकास दर 2017 में 6.7 प्रतिशत से बढक़र 2018 में 7.3 प्रतिशत हो सकती है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope