नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिम दिल्ली के
आदर्श नगर में एक 25 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह बाजार
से घर आ रही थी, जब उस पर चाकू से हमला किया गया। महिला की गोद में 2 साल
का एक बच्चा भी था।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पूरी वारदात सड़क पर लगे
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना तब हुई जब सिमरन कौर नाम की महिला अपनी
मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसकी गोद में उसका बच्चा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रास्ते
में एक व्यक्ति ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन सिमरन ने विरोध किया
और उस शख्स को पकड़ लिया। जब वह नीचे गिरा तो उसने महिला पर चाकू से हमला
कर दिया। हमला करने के बाद वह अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया।
सिमरन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
एक वरिष्ठ
अधिकारी ने कहा, "हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और आरोपियों की
पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है।"
साल
2020 में चेन छीनाझपटी के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई। साल 2019
से इसमें 27.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल चेन छीने जाने के
7,965 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2019 में 6,266 मामले दर्ज हुए थे।
दिल्ली
पुलिस के अनुसार, डकैती के मामलों में 0.35 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई
है। 2019 में 1,956 मामलों की तुलना में 2020 में डकैती के कुल 1,963 मामले
दर्ज किए गए।
--आईएएनएस
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope