• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में इमारत में आग लगने से महिला की मौत, 26 को बचाया

Woman dies in building fire in Delhi, 26 rescued - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पांच लोग घबराहट में ऊपरी मंजिल से कूद गए और 26 अन्य को बचा लिया गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग आवासीय इमारत के भूतल में खड़े वाहनों में लगी थी। इमारत से कम से कम 26 लोगों को बचाया गया।
आग ने इमारत से बाहर निकलने के रास्‍ते को बाधित कर दिया था।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, मंगलवार देर रात 1:03 बजे लक्ष्मी नगर इलाके से एक कार में आग लगने की कॉल मिली।
शुरुआत में तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके बाद, जब कॉल में बताया गया कि लोग इमारत में फंसे हुए हैं, तो अतिरिक्त पांच टेंडर भेजे गए,
गर्ग ने कहा,“सुबह 4:25 बजे, आग की लपटों को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया। आग से पार्किंग के साथ भूतल और तीन आवासीय मंजिल प्रभावित हुई।”
गर्ग ने कहा,“31 व्यक्तियों में से 26 को डीएफएस कर्मियों द्वारा बचाया गया। इसके अतिरिक्त, पांच लोग बालकनियों से कूद गए, जबकि 10 व्यक्तियों को तुरंत जीटीबी, एलबीएस और हेडगेवार अस्पतालों में ले जाया गया। एक महिला काेे मृत घोषित कर दिया गया।”
गर्ग ने कहा,“बचाव अभियान के दौरान, एमआईपी फायर स्टेशन पर तैनात समय सिंह नाम के एक डीएफएस कर्मी को सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें चोटें आईं। उन्हें तुरंत एलबीएस अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman dies in building fire in Delhi, 26 rescued
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved