नई दिल्ली। राजधानी के व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में एक 32 वर्षीय महिला के साथ एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की। घटना महिला के कार्यालय की छत की है। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने कहा, ‘‘घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है, जब महिला इमारत की छत पर गई थी (जहां वह काम करती है)...वहीं आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और उसके सामने गंदी हरकत की।’’
एफआईआर के अनुसार, पीडि़ता इनलिगुआ लैंग्वेज स्कूल में काम करती है। वह छत पर बैठा थी कि तभी वहां लगभग 25 साल की उम्र का व्यक्ति आया। वह फोन पर बात करने का नाटक कर रहा था।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह उसे घूर रहा था और उसके स्तनों की ओर इशारा कर रहा था जिसने उसे असहज किया और गुस्सा दिलाया। जैसे ही उसने दूर जाने की कोशिश की, आरोपी ने उसे पकड़ लिया।
पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने आरोपी से पुलिस को फोन करने की धमकी दी। उसके बाद भी उसने उसे जाने नहीं दिया और गंदी हरकत करने लगा। उसने भागने से पहले महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope