नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधाते हुए कहा कि इन लोगों को वंदे मातरम् पर अपनी बात रखने का कोई नैतिक हक नहीं है। हमारी पार्टी ने वंदे मतारम् को जीया है, जो हमारी रगों में है।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई में कांग्रेस सबसे आगे रही। हम लोगों ने वंदे मातरम् गाते हुए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। भाजपा को किसी भी सूरत में वंदे मातरम् को लेकर अपनी बात कहने का कोई हक नहीं है।
कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नाम बदलने में महारत हासिल कर रखी है। इन लोगों ने शहरों, सड़कों और ऐतिहासिक इमारतों का नाम बदलने के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं किया। अब मेरा केंद्र सरकार को यही कहना है कि आप लोग काम करने का तरीका बदलो, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं, एनसीपी (शरदचंद्र गुट) नेता फौजिया खान ने पश्चिम बंगाल में मस्जिद विवाद अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी भी मस्जिद का निर्माण सरकारी पैसे से नहीं होता है। मस्जिद का निर्माण नमाज पढ़ने वाले लोगों के सहयोग से होता है। साथ में शर्त यह होती है कि वो पैसा हलाल होना चाहिए, यानी की किसी भी अनैतिक गतिविधियों से कमाया हुआ पैसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि किसी भी गैर कानूनी तरीके से कमाए जाने वाले पैसे मस्जिद का निर्माण वर्जित है। ऐसी स्थिति में मस्जिद का निर्माण उसी पैसे से होता है, जो मेहनत की कमाई की होती है। अब ऐसे में अगर कोई मस्जिद निर्माण के विषय को तूल देने की कोशिश कर रहा है, तो वो ऐसा करके लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
वहीं, फौजिया खान ने समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के बयान के संबंध में कहा कि देश में आगे चलकर कैसे हालात होंगे, ये उस देश की जनता पर निर्भर करता है। इस पर हम किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। लेकिन, इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में आ चुका है। ऐसी स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। अगर सरकार ने स्थिति को बदलने की कोशिश नहीं की, तो लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच जाएगा और मौजूदा समय में सरकार अपनी गलतियों से सीखने के लिए तैयार नहीं हो रही है।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अनैतिक रास्ता अपना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अब केंद्र सरकार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पूरी पोल खुल रही है। अब देश की जनता पर्दे के पीछे की पूरी सच्चाई से वाकिफ हो रही है। हर कोई केंद्र सरकार की मंशा को समझ पा रहा है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी ने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में मौजूदा समय में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें वंदे मातरम और संचार साथी एप प्रमुख रूप से शामिल हैं। ऐसी स्थिति में हमें पूरी उम्मीद है कि आगामी दिनों में संसद का सत्र आगामी दिनों में सुचारू रूप से चलेगा।
वहीं, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी ने कहा कि उस समय किन परिस्थितियों में कोई निर्णय लिया गया, वो कई कारकों पर निर्भर करता है। उस समय देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ ही था, तो उन दिनों किन परिस्थितियों में निर्णय लिए गए थे, वो कई कारकों पर निर्भर करता है। ऐसी स्थिति में हम वर्तमान में एकदम से कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
झारखंड सरकार में फूट की संभावना को सांसद महुआ माझी ने खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। जब हमारे मुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था, वे पांच महीने तक जेल में रहे थे, तब भी हमने घुटने नहीं टेके थे, तो ऐसी स्थिति में अब इस तरह के सवाल उठने की कोई संभावना ही नहीं है। स्थिति पूरी तरह से संतुलित है।
भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि आज की तारीख में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वो बेवजह के मुद्दों को लेकर चर्चा करने पर जोर दे रहे हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है। विपक्ष के लोगों को यह समझना होगा कि एसआईआर चुनाव आयोग की तरफ से कराया जा रहा है, जिसके तहत फर्जी नागरिकों को चिन्हित किया जा रहा है। अब अगर विपक्ष को इस पर आपत्ति है, तो इस मुद्दे को लेकर संसद में चर्चा की जाएगी। हमारी सरकार खुली किताब की तरह है, जो हर मुद्दे पर चर्चा करती है। हम चर्चा से भागते नहीं हैं। देश की जनता से कुछ भी छुपाया नहीं जाएगा।
भाजपा सांसद दर्शन चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने सत्ता में रहते हुए देश को गर्त में पहुंचा दिया था। इन लोगों ने हमेशा से ही सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जनता के हितों पर कुठाराघात किया, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में है। आज की तारीख में हर जगह विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती है।
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ किए जाने का भाजपा सांसद ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक सच्चे जनसेवक की यही पहचान होती है।
--आईएएनएस
'बिग बॉस 19' से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता
टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, सितंबर से अब तक केवल 157 यूनिट की ही हुई बिक्री
प्रदोष व्रत रखने से सभी कष्ट हो जाते हैं दूर, जानिए तिथि और पूजा विधि
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
शादी की पहली सालगिरह पर शोभिता धुलिपाला ने पति नागा चैतन्य पर लुटाया प्यार
'मस्ती 4' को साइन करने में झिझक रही थीं एलनाज नोरौजी, कहा- 'इमेज पर गलत असर पड़ने का था डर'
कलाकार को जीवन भर के संघर्ष के बाद सिर्फ मरने के बाद ही सम्मान मिलता है : दिलजीत दोसांझ
दौसा की तनिका शर्मा बनी अंडर-19 विमेन चैंपियनशिप में टीम राजस्थान की उप-कप्तान
विधु विनोद चोपड़ा की क्लासिक रोमांटिक फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' की सिनेमाघरों में शानदार वापसी
52 साल की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा को पहनाई वरमाला, शादी के मंत्र सुन डरी एक्ट्रेस
राशिफल 2 दिसम्बर 2025: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का वर्ष के अंतिम माह का दूसरा दिन
Royal Enfield: नवंबर 2025 में 22% की रिकॉर्ड ग्रोथ, एक लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री
पगड़ी में प्यार का तड़का, ‘रांझे नु हीर’ में कपिल का नया रोमांटिक अवतार
iStart Ideathon 2025 का जयपुर संभागीय फिनाले आयोजित
राज निदिमोरू की एक्स वाइफ का पोस्ट वायरल, समांथा की शादी के बाद पहली प्रतिक्रिया
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने पूरे किए 5,000 एपिसोड, अपने नन्हें बेटे संग पहुंचे अरमान
राशिफल 4 दिसंबर: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
राशिफल: सितारों की चाल बदलेंगी आपका दिन, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ
रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म पर काम जारी,’ भारत-रूस बिजनेस फोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी

PM मोदी का रूस को खास तोहफा, 30 दिनों के लिए मिलेगा भारत का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा

इंडिगो सेवा बाधित मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश: उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू
राशिफल 5 दिसंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें
लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'
मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है - नुसरत भरुचा
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी
क्सेनिया रियाबिनकिना से लेकर नतालिया कपचुक तक ये रूसी अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हिंदी फिल्मों में काम
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
काशिका कपूर ने हाथ से कढ़े गाउन में बिखेरी ओल्ड-हॉलीवुड ग्लैमर की चमक
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार
केले में है गुण भरपूर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म
सर्दियों में खुद को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पांच स्टेप्स
सर्दी-जुकाम के साथ-साथ चेहरे पर ब्यूटी क्रीम की तरह काम करती है भाप, जानें अनगिनत फायदे
सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान तो इसे रोकने के लिए आयुर्वेद में हैं प्रभावी तरीके
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले
सर्दी-जुकाम से लेकर त्वचा की देखभाल तक, हर दिन क्यों जरूरी है विटामिन सी
'त्रिदोषहर' है शहद, सही सेवन विधि बढ़ा सकती है इसके औधषीय गुण
सोते समय बच्चा बिस्तर पर कर देता है यूरिन? सिर्फ तन की नहीं, मन की भी है परेशानी
देखें आज 05/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope