• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जानिए... जीएसटी का रियल एस्टेट पर क्या पडेगा असर!

नई दिल्ली। एक जुलाई शनिवार से पूरे देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू हो जाएगा। जीएसटी का असर हर क्षेत्र पर पडता नजर आ रहा है। इससे कई चीजें महंगी हो जाएगी। रिहायशी रियल एस्टेट पर भी इसका असर पड़ेगा। ऐसा मामला माना जा रहा है कि जीएसटी से थोड़े समय के लिए रियल एस्टेट बाजार बाधित हो सकता है। अब तक रियल एस्टेट के लोगों को हरेक निर्माण पर 12 फीसदी ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। सरकार ने निर्माण क्षेत्र पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही, देनदारी की गणना से जमीन के मूल्य को हटा दिया है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने केंद्रीय जीएसटी, आईजीएसटी के लिए कर दरों को अधिसूचित करते हुए यह दर और इसकी गणना का तरीका बताया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जीएसटी के तहत लगाया जाने वाला 15 फीसदी का यह उपकर 28 फीसदी की अधिकतम कर दर के ऊपर ही होगा। इस तरह से कुल कर दर 43 फीसदी बैठती है। बसों पर इस समय कुल कर 27.8 फीसदी कर लगता है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने संपर्क करने पर कहा कि इस कदम से सार्वजनिक परिवहन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि रिहायशी रियल एस्टेट सेक्टर में जीएसटी के लागू होने से खरीदारों के लिए भावनात्मक उछाल आएगा, जबकि डेवलपरों के लिए नई कर व्यवस्था की ओर शिफ्ट करने की अल्पकालिक चुनौतियां सामने आएगी। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, रीयल एस्टेट के क्षेत्र में कीमतों पर अल्पकालिक तौर पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-what would be the impact of gst on real estate sector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst on real estate, gst on real estate sector, gst, what would be the impact of gst on real estate sector, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved