• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली सरकार सोमवार से शहर के सभी रेड जोन में छूट देगी :केजरीवाल

What will be the lockdown 3.0 in Delhi from Monday Kejriwal told - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, 3 मई | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार सोमवार से शहर के सभी रेड जोन में छूट देगी, जबकि लॉकडाउन जारी रहेगा। मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने सोमवार से दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है, जो दिल्ली में भी लागू रहेगा। उन्होंने कहा, "पूरी दिल्ली एक रेड जोन है। केंद्र सरकार ने रेड जोन में कुछ छूट दी है, जिसे सोमवार से हम भी लागू करेंगे।" मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक सेवाओं वाले सभी सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित होंगे, जबकि गैर-आवश्यक सेवाओं में 33 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने कहा, "सभी अंतरराज्यीय बसों, मेट्रो और हवाई यात्रा परिचालन फिलहाल निलंबित रहेगा।ऑटो परिचालन भी निलंबित रहेगा। माल ढुलाई की अनुमति दी जाएगी।"
मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स और सभी मार्केट एरिया बंद रहेंगे, लेकिन इन बाजारों के अंदर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रखने की अनुमति दी जाएगी। स्टेशनरी की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी।
स्टैंडअलोन दुकानों को इस बात की परवाह किए बिना खोलने की अनुमति दी जाएगी कि वे आवश्यक या गैर-आवश्यक वस्तुएं बेच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी, जब तक कि जाना बहुत जरूरी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 65 से ज्यादा उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार लोग और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इन लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक है, संक्रमित होने पर इनकी जान भी जा सकती है।
उन्होंने कहा, "पूरा शहर एक रेड जोन है। हमने केंद्र से मिले सभी निर्देशों का पालन किया है। पूरे शहर को एक रेड जोन बनाना लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। हमारा राजस्व कम हो गया है।"
केजरीवाल ने कहा कि अप्रैल में सरकार को राजस्व के रूप में केवल 300 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा, "आमतौर पर अप्रैल में, राजस्व 35,000 करोड़ रुपये हुआ करता था।"
मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा, "हम सरकार कैसे चलाएंगे? यह सरकार के लिए वित्तीय परेशानी पैदा कर रहा है। हमने केंद्र से दिल्ली को खोलने और कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर, इसे ग्रीन जोन बनाने की अपील की है।"
सोमवार से कंटेनमेंट जोन छोड़कर ये नियम लागू होंगे
प्राइवेट गाड़ियां अधितकतम दो यात्रियों के साथ,दो पहिया गाडी पर केवल एक यात्री,
प्राइवेट और सरकारी ऑफिस 33% स्टाफ के साथ,घरेलू सहायक "7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक",आईटी-आईटी इनेबल सर्विस, कॉल सेंटर्स 33% स्टाफ के साथ,सरकारी कार्यालयों में उप सचिव के ऊपर के सभी अधिकारी,कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस फैसिलिटी,सिक्योरिटी गार्ड और स्वरोजगार वाले लोग,औद्योगिक क्षेत्र सीमित पहुंच के साथ,निर्माण कार्य, यदि कर्मी वहीं रहते हों तब,आवासीय परिसरों एवं मोहल्ले में सभी दुकानें,ई-कामर्स केवल जरूरी सामानों के लिए,कूड़ा प्रबंधन और पब्लिक यूटिलिटी में शामिल लोग.बैंक, बीमा, कोऑपरेटिव सोसाइटी और कैपिटल मार्केट,स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं, पुलिस,शराब की दुकानें
यह नहीं चलेंगे
साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा और टैक्सी-कैब,मेट्रो और बस सर्विस,होटल, रेस्टोरेंट,सिनेमाहॉल, बार,स्कूल, कॉलेज, कोचिंग,नाई की दुकान, स्पा, सैलून
पूजा, इबादत के स्थल,सामाजिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम,सभी गैर जरूरी एक्टिविटी "7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-What will be the lockdown 3.0 in Delhi from Monday Kejriwal told
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: what will be the lockdown 30 in delhi from monday kejriwal told, arvind kejriwal, delhi lockdown 30, delhi cm kejriwal, crornavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved