• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी के मोबाइल में ऐसा क्या था जो वो छिपाना चाहते थे : अनुराग ठाकुर

What was in Rahul Gandhis mobile that he wanted to hide: Anurag Thakur - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पेगासस को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि पेगासस राहुल गांधी के दिलो-दिमाग में बैठ गया है। विदेशी धरती से बार-बार देश को बदनाम करना उनकी आदत बन गई है और वे एक बार फिर विदेश की धरती पर रोने-धोने का काम कर रहे हैं। पेगासस को लेकर राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए ठाकुर ने सवाल पूछा कि पेगासस का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने जांच के लिए अपना मोबाइल जमा नहीं करवाया? वो नेता (राहुल गांधी) जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं, उनके मोबाइल में ऐसा क्या था जो उनको छिपाने की जरूरत थी? उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना मोबाइल फोन जमा क्यों नहीं करवाया? अनुराग ठाकुर ने दुनिया भर में बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद, प्रभाव और सम्मान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल जी किसी और की नहीं तो इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की ही सुन लेते कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में क्या कहा है। इटली की प्रधानमंत्री ने कहा है कि दुनियाभर में मोदी को जो प्यार मिला है और जिस तरह वह दुनिया के लोकप्रिय नेता बन कर उभरे हैं, आज वह दुनिया के एक बड़े लीडर हैं। लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है। केन्दीय मंत्री ने त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आए चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया है। पूर्वोत्तर के नतीजे शायद राहुल गांधी को पहले से ही पता थे लेकिन वो जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और न ही एक के बाद एक मिल रही हार को स्वीकार कर पा रहे हैं।
ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। विदेशी मीडिया, विदेशी एजेंसियो और विदेशी दोस्तों का इस्तेमाल कर भारत को बदनाम करना उनकी आदत बन गई है। इससे सवाल खड़ा होता है कि आखिर कांग्रेस का एजेंडा क्या है?(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-What was in Rahul Gandhis mobile that he wanted to hide: Anurag Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anurag thakur, rahul gandhi, delhi, pegasus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved