नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना
एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी
नड्डा के सवालों का जवाब न देने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा
हमला बोला। प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भाजपा देश की सबसे प्रमुख पार्टी है,
उसके अध्यक्ष नड्डा ने सवाल क्या पूछे। राहुल गांधी भाग गए। अगर प्रश्नों
का उत्तर नहीं पता तो अपनी असफलता कबूल करनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बीजेपी मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज 'खेती का खून'
नाम से एक किताब का प्रकाशन किया। कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है,
खून की दलाली जैसे शब्दों का उन्होंने बहुत बार उपयोग किया है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जावडेकर
ने कहा, "ये खेती का खून कह रहे हैं, लेकिन विभाजन के समय जो लाखों लोग
मरे, क्या वो खून का खेल नहीं था, 1984 में दिल्ली में 3 हजार सिखों को
जिंदा जलाया गया क्या वो खून का खेल नहीं था।"
केंद्रीय मंत्री
जावडेकर ने कहा कि, "कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चार-पांच परिवार आज
देश पर हावी हैं। देश में राज किसी परिवार का नहीं है, 125 करोड़ जनता का
देश पर राज है, ये फर्क अब हुआ है। 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो सिर्फ
एक ही परिवार की सरकार चली, एक ही परिवार सत्ता में रहा।"
केंद्रीय
मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों की समस्या का समाधान नहीं
चाहती। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नहीं चाहती की किसान की समस्या का समाधान
हो। सरकार और किसान की वार्ता सफल हो ये कांग्रेस नहीं चाहती। इसलिए
कांग्रेस विरोध-अवरोध की नीतियां अपनाती है।"
--आईएएनएस
मुजफ्फरपुर आश्रय गृह कांड के आरोपी की पत्नी व NGO की दिल्ली की संपत्ति कुर्क
नेशनल बुक ट्रस्ट के संपादक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
बंगाल : राजनीतिक दल फिल्मी हस्तियों के सहारे अपनी नैया पार लगाने की होड़ में
Daily Horoscope