• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM मोदी से मिलीं CM ममता बनर्जी, रखी यह मांग, दिया बंगाल आने का निमंत्रण

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। ममता ने मोदी को मिठाई और कुर्ता भेंट करने के साथ बंगाल आने का भी निमंत्रण दिया। मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अच्छी चर्चा हुई। मैं दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनसे नहीं मिली थीं। मैंने राज्य के लिए 13500 करोड़ रुपए की मांग की है। मैंने उनसे आग्रह किया है कि वे हमारे राज्य आकर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोल ब्लॉक का उद्घाटन करें। इसके अलावा पश्चिम बंगाल का नाम भी बदलना लंबित है। हम उनके सुझाव को भी स्वीकार करने को तैयार हैं। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। अगर गृह मंत्री अमित शाह समय देंगे तो मैं कल उनसे भी मुलाकात करूंगी। ममता का 20 सितंबर तक दिल्ली में रहने का कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Bengal CM Mamata Banerjee meets PM Narendra Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west bengal cm mamata banerjee, pm narendra modi, mamata banerjee, narendra modi, prime minster modi, chief minister mamata, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved