नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं दिल्ली और आसपास के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारी ने आगे बताया कि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और दिन के दौरान आंधी-तूफान के साथ ओले पड़ सकते हैं। वहीं रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope