• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समाज के हर वर्ग को जोड़कर 'विकसित भारत 2047' का सपना पूरा करेंगे : नितिन नवीन

We will fulfill the dream of a Developed India 2047 by uniting every section of society: Nitin Naveen - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पावन माटी कलश ‘वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित किया और कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और निष्काम कर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब और अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं तथा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। भाजपा का संकल्प है कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार किया जाए। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती को प्रधानमंत्री मोदी की सोच के साथ पूरी पार्टी मना रही है। इस पवित्र अभियान में समाज का हर वर्ग हमारे साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग ले रहा है। मैं यहां उपस्थित सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा, "29 जुलाई को जब इस पवित्र अभियान की शुरुआत की गई, तो वह दिन गुरु पूर्णिमा का था। गुरु पूर्णिमा के दिन इस कार्यक्रम का आरंभ इसलिए किया गया कि जिस दिन गुरुओं का आशीर्वाद मिलेगा, तभी संत शिरोमणि रविदास की जयंती से जुड़े इस अभियान को गुरुओं के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। जिस प्रकार बनारस के उस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से लोग उपस्थित हुए और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उपस्थित होकर पूरे अभियान में सहभागिता की और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने अभियान की शुरुआत की। हमें खुशी है कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा कार्यकर्ता वर्ग समाज के साथ मिलकर समरसता के संकल्प के इस अभियान को आगे लेकर चल रहा है।"
उन्होंने कहा कि भारत की यह भूमि संतों की भूमि है, यह तप की भूमि है। हम सब इसके साक्षी हैं कि इस देश में जब-जब कोई असमानता आई है, जब-जब इस देश को आपदा मिली है और जब-जब देश को उस आपदा से बाहर निकालने का अवसर मिला है, तब संतों का आशीर्वाद इस देश को हमेशा मिलता रहा है। मैं आज के दिन अपने सभी संतों और महापुरुषों को नमन करता हूं। संतों और महापुरुषों ने जो ज्ञान और संकल्प भारतीय संस्कृति तथा भारतीय समाज को दिया है, उसी का प्रतिबिंब है कि प्रधानमंत्री मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को लेकर चल रहे हैं।
नवीन ने कहा कि हम संत शिरोमणि रविदास के उन प्रयासों को भी स्मरण करना चाहते हैं। जब समाज में ऊंच-नीच थी और समाज कई कुप्रथाओं से जकड़ा था, उस समय उनके विचारों और प्रयासों ने कड़ा प्रहार किया तथा पूरे देश में सामाजिक समरसता की नींव रखने का काम गुरु रविदास ने किया। भाजपा उन्हीं के विचारों को लेकर इस पूरे समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत कर रही है। हम मानते हैं कि जब विदेशी आक्रमण हुए और यहां बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन की ओर लोगों को ले जाने का प्रयास हो रहा था, उस समय भी संत शिरोमणि श्री रविदास जी के विचारों और संघर्ष ने भारतीय समाज तथा भारतीय सनातन परंपराओं को बचाने का काम किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब कोरोना कालखंड में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ की शुरुआत की और हर गरीब के घर में 5 किलो अनाज मुफ्त में पहुंचाने की व्यवस्था की गई, तो कहीं न कहीं यह कल्पना थी कि कोई व्यक्ति भूखा न सोए और कोई व्यक्ति अन्न के लिए मोहताज न रहे। आज जब हम कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समरसता के उस भाव को आगे लेकर जाते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया गया, तो यह कहीं न कहीं संत शिरोमणि रविदास की सोच को आगे बढ़ाने का काम है।
उन्होंने कहा कि हम समाज के हर वर्ग को जोड़कर 2047 के विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और संत शिरोमणि रविदास द्वारा दिए गए आदर्शों एवं विचारों को लेकर, समरसता के भाव से समाज और देश के विकास का काम करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We will fulfill the dream of a Developed India 2047 by uniting every section of society: Nitin Naveen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nitin naveen, developed india 2047, developed india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved