• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अब हम सभी को स्वदेशी का आचरण अपनाना होगा:संघ प्रमुख भागवत

नई दिल्ली| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर महानगर की ओर से प्रस्तावित बौद्धिक वर्ग को ऑनलाइन संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भगवत ने रविवार को कहा कि देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है, लेकिन सभी लोग घर में रहकर इस जंग को जीत सकते हैं। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा घर में रह कर ईश्वर से प्रार्थना करने को कहा। मोहन भागवत ने कहा कि "कार्यक्रम करना अपना कार्य नहीं है, कार्य अपना कार्यक्रम है। सेवा का काम आज बदल गया है। सब काम देख रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं। दुनिया कोरोना से जूझ रही है। कोरोना से घर में ही रहकर जंग जीतना है।"

उन्होंने कहा, "यह समाज हमारा है, यह देश हमारा है, इसलिए हम काम कर रहे हैं। कुछ बातें सभी के लिए साफ हैं। यह एक नई बीमारी है, इसलिए सबकुछ जानकारी नहीं है। इसलिए सावधानी बरतकर काम करें। थकना नहीं चाहिए, प्रयास करते रहना होगा। सरकार के आदेशों का पालन करें।"

उन्होंने कहा, "हम मनुष्य में भेद नहीं करते हैं। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचे। प्रेम पर अपनेपन के साथ काम करना होगा। इस संकट के वक्त में ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है।"

मोहन भागवत ने कहा, "कुछ खबरें आई हैं कि लोग क्वारंटीन के डर से छिप रहे हैं। इससे डरने की जरूरत नहीं है। दोष रखने वाले लोग हर जगह होते हैं, लेकिन हमें जैविक तरीके से जीवन चलाना होगा। संघ ने 30 जून तक सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 130 करोड़ लोग अपने बंधु हैं, भारत के पुत्र हैं। इसलिए दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस संकट से भविष्य में सीख लेने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "हम सभी को स्वदेशी का आचरण अपनाना होगा। स्वदेशी का उत्पादन गुणवत्ता का हो, कारीगर, उत्पादक सभी को यह सोचना होगा। समाज और देश को स्वदेशी को अपनाना होगा। विदेशों पर अवलंबन नहीं होना होगा। हम यहां की बनी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। अगर उसके बगैर जीवन नहीं चलता है तो उसे अपनी शर्तों पर चलाएंगे। कोरोना संकट को अवसर बनाकर नया भारत गढ़ना है। क्वालिटी वाले स्वदेशी उत्पाद बनाने पर जोर देना होगा।"
आगे पढ़ें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We do not distinguish between humans RSS head Bhagwat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: we do not distinguish between humans rss head bhagwat, rss head mohan bhagwat, mohan bhagwat, coronavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved