• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिल्ली : खतरे के निशान से ऊपर यमुना का पानी, शाम तक और बिगड़ेंगे हालात

नई दिल्ली। हरियाणा द्वारा हथिनी वैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर जा रहा है। यमुना का जल स्तर शनिवार शाम पांच बजे तक 205.20 मीटर पहुंच गया। स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

रविवार सुबह 6 बजे दिल्ली के यमुना जलस्तर 205.44 मीटर तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि दोपहर 3 बजे तक ये 205.65 मीटर तक पहुंच जाएगा। रविवार शाम तक राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ का पानी घुसने का खतरा है।



लोगों के घरों में पानी घुस जाने के कारण उन्हें ऊंची जगहों पर शरण लेना पड़ा है। पानी भर जाने के कारण इन लोगों को खाने पीने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक पहुंच गया। वैराज से यमुना में शाम करीब पांच बजे तक 5,03,935 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।


दिल्ली सरकार की आपात बैठक

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आपातकालीन बैठक भी बुलाई थी। केजरीवाल ने ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि प्रशासन लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर ले जाने का काम कर रहा है। इसके साथ ही सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने आपातकालीन स्थिति के लिए 1077 नंबर जारी किया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water level in Yamuna continuously rising in Delhi situation like flood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamuna river, water level in yamuna rising, delhi, flood, rain, flood alert in delhi, अरविंद केजरीवाल, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved