• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

GST लागू होने के बाद समस्याओं से ऐसे निपटेगी सरकार, बनाया वॉर रूम

नई दिल्ली। देश में आज आधी रात से सबसे बडा कर सुधार जीएसटी लागू होने वाला है। ऐसे में इसको लेकर समस्याएं भी आएंगी। हांलांकि सरकार ने जीएसटी लागू होनेे के बाद आने वाली चुनौतियों से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं वित्त मंत्रालय ने जीएसटी लागू होने के बाद आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए एक वॉर रूम बनाया है। यह वॉर रूम कई टेलीफोन और कम्प्यूटर सिस्टम से लैस है। यह वॉर रूम केंद्रीय और राज्य स्तर के अधिकारियों की शंकाओं को दूर करेगा। साथ ही जीएसटी लागू होने के बाद आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए वॉर रूम से सीधे संपर्क साधा जा सकता है। इस वॉर रूम के जरिए अधिकारियों के जीएसटी पर फीडबैक भी लिया जाएगा। यह यूनिट जीएसटी लागू करने में क्विक रिसोर्स सेंटर के तौर पर काम करेगी। इससे केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारियों की समस्याओं और सवालों का समाधान किया जाएगा। सरना ने कहा कि सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक काम करने वाला यह वॉर रूम राज्य एवं केंद्र सरकार के अधिकारियों के सवालों के जवाब तुरंत देगा। ज्ञातव्य है कि संप्रग सरकार ने 2006 में जीएसटी की घोषणा की थी और 2011 में इसके लिए संविधान संशोधन लाया गया। संसद में 2016 में जीएसटी एकमत से पारित हुआ था। सेंट्रल हॉल में जीएसटी पर दो लघु फिल्में दिखाई जाएंगी और इस विषय पर राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जीएसटी से कर चोरी पर लगाम लगेगी, जिससे राजस्व में वृद्धि होगी। पीएम मोदी ने किया था यूएस दौरे में जीएसटी का जिक्र:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-War room set up to deal with GST crises
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: war room for gst crisis, gst, arun jaitely, finance ministry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved