• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

Delhi Assembly Election : 57.07 प्रतिशत मतदान दर्ज, अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार 57.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं, लिहाजा मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। मतदान की रफ्तार भी सुस्त रही है। हालांकि अपराह्न् तीन बजे तक सुस्त मतदान ने आखिरी कुछ घंटों में रफ्तार पकड़ी और शाम छह बजे 54.65 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया।


UPDATES :-

- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हो रहे मतदान में शाम छह बजे तक 54.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के आंकड़े से यह जानकारी मिली है।

- दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान जारी है। 5 बजे तक करीब 53 फीसदी मतदान हुआ है।

-
रिठाला के बुद्ध विहार में प्रिंस पब्लिक स्कूल के बाहर मतदान के दौरान भाजपा और आप के समर्थकों के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस ने कहा कि हमें पीसीआर कॉल आया था। एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।


-
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान जारी है। लेकिन अब शाम होने को है, लेकिन अभी भी मतदान की रफ्तार बेहद सुस्त है। तीन बजे तक करीब 44 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। उम्मीद है अगले कुछ घंटों मतदान की रफ्तार बढ़ेगी।


- BJP MP परवेश वर्मा ने कहा है कि अगर शाहीन बाग के लोग लंबी-लंबी कतारों में चिल्ला चिल्ला कर बोल सकते हैं कि AAP को वोट डालो तो दिल्ली वालों आप भी घरों से निकलो और देशभक्त पार्टी को वोट डालो।

-दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी मतदान किया है। राजधानी दिल्ली के कामराज लेन स्थित एक बूथ पर उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

-दिल्ली के बापरोला गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद पहलवान सुशील कुमार।



- प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने पति राबर्ट वाड्रा और बेटे के साथ वोट डाला।

-मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाण भवन में वोट डाला। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल यहां से चुनाव मैदान में हैं।

-दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि हमारे एक अधिकारी उधम सिंह की आज सुबह मौत हो गई। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

-सुबह 11 बजे तक 17.3 प्रतिशत मतदान।

-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला।
-प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए। प्रियंका गांधी का वोट लोधी स्टेट में है।
-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में वोट डाला।

-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में वोट डाल दिया है।


-डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पत्नी संग पटपड़गंज में मतदान किया।
-दिल्ली में सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।

-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर वोट डाल दिया है। इस बार भी सीएम केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सब्बरवाल चुनाव लड़ रहे हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting for Delhi assembly election today, 672 candidates in 70 seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi assembly election, delhi assembly election 2020, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved