नई दिल्ली, । महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद सभी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों राज्यों में एनडीए उतना अच्छा नहीं कर पाई, इसके पीछे की वजह क्या रही? जबकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों ही राज्यों में एनडीए का जनाधार बेहतर रहा है।
लोकसभा चुनाव में जहां एनडीए को महाराष्ट्र में 48 में से 17 सीटें मिली थी। वहीं, हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में भाजपा के हिस्से में मात्र 5 सीटें आई थी। लेकिन, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों ही राज्यों में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है।
बता दें कि हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा के हिस्से में 48 सीटें आई है। जबकि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से महायुति के हिस्से में 235 सीटें आई हैं। ऐसे में इसको लेकर दोनों ही राज्य की जनता से जब सर्वे के दौरान सवाल किया गया तो जवाब बेहद चौंकाने वाले थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दरअसल, दोनों ही राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में विधानसभा चुनाव के दौरान कोई कमी नहीं देखी गई, जबकि इसके पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा 240 सीटों पर ही सिमट गई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के द्वारा भाजपा पर संविधान बदलने को लेकर जो नैरेटिव सेट किया गया, वह तब तो काम कर गया, लेकिन, विधानसभा चुनाव में इसका असर कहीं देखने को नहीं मिला। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव में विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर नजर आए राहुल गांधी के प्रति वहां की जनता के मन में विश्वास की कमी दिखी।
किसान, जवान और पहलवान का जो मुद्दा हरियाणा में कांग्रेस लेकर घूम रही थी, वह भी जनता के बीच कामयाब नहीं रही। मैटराइज के द्वारा कराए गए सर्वे में जनता से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो अधिकांश जनता ने कहा कि उनके अंदर इस बात का डर था कि विपक्ष के काम से देश कमजोर हो सकता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में जो गलती हमने की उसको विधानसभा चुनाव में नहीं दोहराया और इसी का नतीजा रहा कि भाजपा को दोनों राज्यों में इतनी बड़ी जीत मिली। जबकि, हरियाणा में तो भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर रिकॉर्ड ही कायम कर दिया।
मैटराइज के सर्वे में जो बात निकलकर सामने आई उसकी मानें तो हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में हुई अपनी भूल को सुधारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट किया।
इसके लिए मैटराइज की तरफ से महाराष्ट्र में 76,830 लोगों से बात की गई, जिसमें 37 हजार से ज्यादा पुरुष, 24 हजार के लगभग महिलाएं और 15 हजार के करीब यूथ शामिल थे। वहीं, हरियाणा में इस सर्वे में 53 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया, जिसमें 26 हजार से ज्यादा पुरुष, 16 हजार से ज्यादा महिलाएं और 10 हजार से ज्यादा यूथ को शामिल किया गया।
मैटराइज सर्वे में जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से पूछा गया कि दोनों ही चुनाव में वोटिंग में इतना अंतर कैसे रहा तो सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने बताया कि इसके पीछे जो सबसे बड़ा कारण था, वह यह था कि वह विपक्ष के संविधान में बदलाव वाले मुद्दे से भ्रमित हो गए थे। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान लोग महायुति सरकार के काम से संतुष्ट थे। वहीं, 41 प्रतिशत लोगों ने तो यह तक कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान देवेंद्र फडणवीस की लोकप्रियता में भी खूब इजाफा हुआ।
इसके साथ महाराष्ट्र की प्रचंड जीत के लिए जो स्लोगन काम आए, उसको लेकर जब जनता से सर्वे में सवाल किया गया तो उसमें से 56 प्रतिशत जनता 'एक हैं तो सेफ हैं' और 25 प्रतिशत जनता 'बटेंगे तो कटेंगे' के साथ जुड़ती नजर आई। इसके साथ ही मैटराइज सर्वे के दौरान शामिल जनता में से 54 प्रतिशत ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम के दौरान भी उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे को ध्यान में रखकर ही वोटिंग की, जबकि मात्र 9 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के चेहरे को ध्यान में रखकर इस दौरान मतदान किया।
इसके साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की 240 सीटें आने के बाद भी जनता के बीच जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ, उसका असर भी वोटिंग पर पड़ा। 55 प्रतिशत लोगों ने इस सर्वे में माना कि पीएम मोदी की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए बंपर जीत सुनिश्चित की।
वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत को लेकर जनता के बीच मैटराइज की तरफ से जो सर्वे किए गए, उसको लेकर सर्वे में शामिल हुई 52 प्रतिशत जनता ने माना कि भाजपा को लोकसभा में मत नहीं देने का उनका फैसला गलत साबित हुआ और इस वजह से विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग की गई। जबकि, 24 प्रतिशत जनता ने बताया कि उनकी नाराजगी लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय नेताओं से थी। इसके साथ ही 45 प्रतिशत लोगों ने यह भी माना कि हरियाणा में भाजपा के द्वारा सीएम का चेहरा बदलने का भी उसको लाभ मिला। जबकि, विधानसभा चुनाव को लेकर जब सर्वे में जनता से सवाल किया गया कि इस चुनाव में किसान, जवान और पहलवान के मुद्दे का कितना प्रभाव रहा तो सर्वे में शामिल 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका चुनाव में कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला।
सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम के दौरान भी उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे को ध्यान में रखकर ही वोटिंग की, जबकि 53 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए इस ऐतिहासिक जीत का रास्ता तैयार किया।
--आईएएनएस
7 अक्टूबर का पंचांग : रात 7:18 से 8:52 बजे तक अमृतकाल, सुबह 11:45 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, गोवा के घर में आया कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में मृत घोषित
नाना पाटेकर के दमदार किरदार, 'परिंदा' के अन्ना से 'वेलकम' के उदय शेट्टी तक यादगार रहा सफर
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- 'हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा'
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
जीवंत अभिनय की श्रेष्ठ मिसाल थे नाना पाटेकर, परदे पर छा जाता था किरदार
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर परिजनों के प्रति जताई संवेदना,8 साल पहले लगाया था गंभीर आरोप
'मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं हम...', नाना पाटेकर ने साफगोई से बताई थी जिंदगी की सच्चाई
यादों में नाना : जब 'उदय भाई' को एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी कमाती थी 2,500 महीना
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, 'केबीसी' में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह
मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने नाना पाटेकर के निधन की दी जानकारी, कहा-अस्पताल में मृत लाए गए थे
‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज पर विशाल चतुर्वेदी बोले: “हैदराबाद हनुमान जी की भूमि है”
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
खोह नदी के तट पर बसा सिद्धबली मंदिर, मनोकामना पूरी होने पर तोड़ते हैं नारियल
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में पणजी पुलिस ने दर्ज किया केस : BNSS की धारा 194 के तहत जांच शुरू

बंगाल उपचुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

सऊदी अरब में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने सतर्क रहने की दी सलाह
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज पर विशाल चतुर्वेदी बोले: “हैदराबाद हनुमान जी की भूमि है”
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 09/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope