नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया और आईडिया सेल्युलर के बीच विलय को दूरसंचार विभाग आज मंजूरी दे सकती है। इस मंजूरी के बाद प्रस्तावित नाम वोडाफोन आईडिया लिमिटेड के साथ यह देश की सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस ऑपरेटर हो जाएगी। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, दूरसंचार विभाग सोमवार को वोडाफोन-आईडिया मर्जर का रास्ता साफ कर सकती है। जिसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईडिया और वोडाफोन ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में उभरने के लिए विलय का निर्णय किया था। विलय की मंजूरी के बाद इस संयुक्त इकाई का मार्केट शेयर 35 प्रतिशत हो जाएगा और यह करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की कंपनी होगी। वहीं इसके कुल सब्सक्राइबर करीब 43 करोड़ होंगे। प्रतियोगी बाजार में होने वाले इस विलय के बाद कर्ज से लदे आईडिया और वोडाफोन को राहत की सांस मिल सकती है। दोनों कंपनियों का संयुक्त रूप से कर्ज करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये का है।
इस संयुक्त उपक्रम में वोडाफोन की हिस्सेदारी 45.1 फीसदी है जबिक कुमार मंगलम बिड़ला की आदित्य बिड़ला ग्रुप के पास 26 फीसदी है और 28.9 फीसदी हिस्सदारी आईडिया की है। सूत्रों के मुताबिक, आईडिया द्वारा जरूरी बैंक गारंटी पूरी होने बाद विलय ऑन रिकॉर्ड हो जाएगा और उसे वोडाफोन इंडिया के कर्जों को स्वीकारने की अंडरटेकिंग देनी होगी जो कि भविष्य में बढ़ सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope